होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

होशियारपुर में ईंट के भट्ठे पर काम करने वाली 15 वर्षीय किशोरी से कथित रूप से किया बलात्कार

होशियारपुर में ईंट के भट्ठे पर काम करने वाली 15 वर्षीय किशोरी से कथित रूप से किया बलात्कार

होशियारपुर। देश में जिस हिसाब से महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं, उससे लगता है कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हाल ही में बलात्कार की कई घटनाओं ने तूल पकड़ा था मगर दरिंदे इन घिनौनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। कुछ दिनों पहले होशियारपुर में ही छह साल की मासूम बच्ची के साथ बलात्कार व हत्या के मामले ने सबसे रोंगटे खड़े कर दिए थे।

इस मामले में राजनीति भी तेज हुई। अब होशियारपुर से ही एक और बलात्कार का मामला सामने आया है। पंजाब में होशियारपुर के नारू नांगल में ईंट के भट्ठे पर काम करने वाली 15 साल की एक किशोरी के साथ एक युवक ने कथित रूप से बलात्कार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह वारदात 24 अक्टूबर को मनान गांव में कथित रूप से हुई।

सदर थाने की उपनिरीक्षक नीलम कुमारी ने बताया कि आरोपी अरूण कुमार को भादंस और बाल यौन अपराध संरक्षण कानून की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार यह किशोरी मजदूरों वाले मकान में रहती थी।

आरोपी भी पड़ोस में ही रहता था। पुलिस के मुताबिक जब यह किशोरी घर में अकेली थी तब आरोपी उसे मुंह बंद कर समीप के किसी स्थान पर ले गया और वहां उसने उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस का कहना है कि किशोरी की शोर सुनकर जब उसकी मां मौके पर पहुंची तब आरोपी वहां स फरार हो गया। रविवार रात को शिकायत दर्ज कराई गई। आरेापी एवं पीड़िता दोनों ही प्रवासी श्रमिक हैं।


संबंधित समाचार