T20 World Cup 2026 Zimbabwe vs India: टी20 वर्ल्ड कप में भारत का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे से 26 फरवरी को चेन्नई में होने वाला है. वहीं इस मैच से पहले टीम इंडिया अब दबाव में आ गई है. 26 फरवरी को पर दरअसल सुपर-8 मुकाबले में 'मेन इन ब्लू' को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों के हार का सामना किया है. भारतीय बल्लेबाजों ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में काफी निराशाजनक प्रदर्शन कर मुश्किल में पड़ गई है. बता दें कि शिवम दुबे के 42 रन को छोड़कर टीम इंडिया के बाकी बल्लेबाजों ने इस मैच में 20 रन तक क्रॉस नहीं किए हैं.
भारत के लिए मैच जीतना जरुरी:
ऐसे में अब टी20 वर्ल्ड कप आगामी सेमीफाइनल के अगले दोनों मैच जीतना भारत के लिए काफी जरुरी है. इसके साथ ही बड़े अंतर से वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को भी हराना पड़ेगा. अगर भारत ऐसा नहीं कर पाती है तो दूसरी बार टी20 विश्व चैंपियन बनने का उनका सपना टूट जाएगा. टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला 'करो या मरो' वाली स्थित पैदा कर रहा है. वहीं प्लेइंग इलेवन में भी भारत बड़े बदलाव कर सकती है.
ये खिलाड़ी होंगे बाहर:
जानकारी के मुताबिक साउथ अफ्रीका के खिलाफ करारी हार के बाद वाशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा का बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है. तिलक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए अभी तक कुछ खास रन नहीं बन पाए हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खले गए उनके मैच की बात करें तो वह बेहद गैर-जिम्मेदाराना शॉट खले और एक रन बनाकर आउट हो गए.
विरोधी टीम उठा सकती है फायदा:
ऐसे में टीम मैनेजमेंट जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में संजू सैमसन को तिलक वर्मा की जगह मौका दे सकते हैं. भारतीय बल्लेबाजी क्रम में 5 बाएं हाथ के बल्लेबाज टॉप-7 में से शामिल हैं. जिस देखते हुए विरोधी टीम इसके खिलाफ अपनी रणनीति बना सकती है. अगर ऐसा होता है तो टीम इंडिया को इसका सीधा नुकसान होगा. जिसके चलते तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट में संजू सैमसन को अवसर मिल सकता है.