मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुराने जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष ने युवक पर लोहे की राड़ ओर फावड़े से हमला कर दिया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। घटना मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुराडिया लालमुहा की है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की।
खेत की मेड़ के पुराने विवाद के चलते की गई हत्या
बताया जा रहा है कि खेत की मेड़ के पुराने विवाद के चलते मृतक सुरेश और उसके चेहरे भाई के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी के चलते गुरुवार रात 42 वर्षीय सुरेश की हत्या कर दी गई। जिसका आरोप चेहरे भाई और भतीजों पर है।
सुरेश अपने बड़े पापा के घर गया था
गुरुवार शाम सुरेश अपने बड़े पापा के घर गया था। इसी दौरान अन्य बड़े पापा के बेटे कंवरलाल, उसके बेटे अजयपाल और कंवरलाल की पत्नी सुगनबाई ने उसे घर के बाहर बुलाया। इसके बाद लोहे के फावड़े और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में सुरेश के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की मदद से सुरेश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज शुरू कर दी है।