मंडला : मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बुधवार देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक तेज रफ़्तार में बाइक चला रहा था। जिसकी वजह से वो सड़क किनारे ठेले से जा टकराया और उसकी मौके पर मौत हो गई। यह दुर्घटना निवास से करीब 5 किलोमीटर दूर अमगवां-शाहपुरा रोड पर हुई। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौक पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
घटनास्थल पर हुई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
शाम 06 बजे की घटना
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान डिंडौरी जिले के बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र के देवरी गांव निवासी आशीष ध्रुवे के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार शाम 06 बजे के करीब की है।