इंदौर : इंदौर से हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक का शव नंगा अवस्था में मिला। इस दौरान मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। जब रह चलते लोगों ने शव को देखा तो तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मार्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
आईडीए बिल्डिंग में मिला शव
बता दें कि यह घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र की है। युवक का शव आईडीए बिल्डिंग में मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। हैरानी वाली बात तो यह है कि मृतक के दोनों हाथ बंधे हुए थे।घटना की सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।
CCTV कमरे खंगाल रही पुलिस
इधर, घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के आसपास लग रही है। अफसरों के मुताबिक युवक के पहले हाथ पैर बांधे गए और फिर उसके सिर को कुचल दिया गया। युवक के शरीर पर कपड़े नहीं हैं और उसके गले में ओम का लॉकेट पहना हुआ है। सिर किस चीज से कुचला गया अभी यह भी पता नहीं चल सका है। फ़िलहाल पुलिस विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। साथ ही आस पास लगे CCTV कमरे भी खंगले जा रहे है।