Indore Couple Missing Case : मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले राजा रघुवंशी हत्याकांड देश का सबसे चर्चित हत्याकांड बन गया है। मामले में लगातार बड़े खुलासे होते जा रहे है। इंदौर लापता मामले में शिकार हुए राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी को उत्तरप्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। मेघालय डीजीपी ने कहा है कि राजा की हत्यारन उसकी सोनम ही है। जबकि सोनम ने अपने बयान में कहा है कि वह आरोपी नहीं पीड़ित है, उसका अपरहण हुआ है।
सोनम का प्रेमी राजा नही बल्कि राज था!
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजा रघुवंशी की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुई हैं। राजा की पत्नी सोनम का राज कुशवाह नामक युवक से प्रेम प्रसंग था, हत्याकांड़ मामले में पुलिस ने राज को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के ही रहने वाले है। सूत्रों की माने तो सोनम लागातार आरोपियों के संपर्क में थी। वह आरोपियों को पल पल की लोकेशन दे रही थी। सोनम की लगातार राज से बात चीत हो रही थी। इंदौर क्राइम ब्रांच ने इस बात का खुलासा सोनम की कॉल डिटेल से किया है।
आकाश, राज और विशाल आरोपी
जानकारी के अनुसार राजा हत्याकांड मामले में पुलिस ने आकाश, राज और विशाल नाम के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वही आनंद नाम का आरोपी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। सूत्रों की माने तो सोनम ने किराए के हत्यारे बुलाकर अपने पति राजा की सुपारी दी थी। राजा की हत्या के बाद सोनम और आरोपी शिलांग से फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि सोनम यूपी के गाजीपुर के नंदगंज में एक ढाबे पर पुलिस को मिली है। सोनम ने वही से अपने परिजनों से संपर्क किया था। शिालंग पुलिस का कहना है कि सोनम ने खुद सरेंडर किया है। सोनम फिलहाल यूपी पुलिस की हिरासत में है।
कौन है सोनम का प्रेमी राज?
मीडिया की खबरों के अनुसार सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह के बीच शादी से पहले अफेयर चल रहा था। राज अपनी प्रेमिका सोनम से 5 साल छोटा है। राज कुशवाह, प्लाईवुड की दुकान पर काम करता था, जो सोनम के परिजनों की दुकान है। दुकान पर काम करने के दौरान सोनम उसके संपर्क में आई थी। दोनों के बीच पहले तो दोस्ती हुई जो बाद में प्यार में बदल गई, लेकिन सोनम के परिजनों ने
https://esabluehub.rcmrd.org/ उसकी शादी इंदौर के राजा रघुवंशी से कर दी थी। भले ही सोनम की राजा से शादी हो गई, लेकिन वो अपने प्रेमी राज को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार थी। सूत्रों की माने तो सोनम और राज ने मिलकर राजा रघुवंशी को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।