असुरों के गुरु शुक्र समय समय पर राशि और स्थान परिवर्तन करते रहते है। इसी कड़ी में फरवरी माह में शुक्र तीन बार अपनी चाल बदलेंगे। दो बार नक्षत्र और एक बार राशि परिवर्तन (Shukra Gochar) करेंगे। जिससे 3 राशियों की किस्मत रातों रात बदल जाएगी। सकारात्मक बदलाव का असर जल्द ही नजर आने लगेगा।
बता दें कि 6 फरवरी को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। यहां 2 मार्च तक संचरण करते रहेंगे। वहीं 11 फरवरी को शतभिषा नक्षत्र में शुक्र का गोचर होगा। 22 फरवरी को पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में शुक्र प्रवेश करेंगे और यहां 4 मार्च तक भ्रमण करते रहेंगे। ग्रहों के नक्षत्र और राशि परिवर्तन का असर वैसे तो सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों के लिए समय खास रहेगा। तो चलिए जानते है कौन है वो ,,,
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर खास रहेगा। इन राशि के जातकों पर भगवान की कृपा बरसेगी। शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त हो सकती है। कोर्ट- कचहरी से जुड़े मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। साथ ही वेतन में भी बढ़ोत्तरी और कारोबार में मुनाफा हो सकता है। धन-समृद्धि में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं। विदेश जाने का सपना भी पूरा हो सकता है। विवाह में आ रही बाधाओं से भी छुटकारा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति के भी योग बन रहे है। कुल मिलकर कन्या राशि के लिए फरवरी माह खास रहेगा।
वृषभ राशि
फरवरी माह में शुक्र का गोचर वृषभ राशि के लिए बेहद खास रहेगा। इन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही कर्ज की समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे है उन्हें सफलता मिलेगी। साथ ही जॉब करने वाले लोगों के लिए प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग भी बन सकते हैं। मान-सामान बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध पहले से भी ज्यादा मजबूत होंगे। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों पर भी असुरों के गुरु शुक्र मेहरबान रहेंगे। इस दौरान किस्मत आपका साथ देगी। भाई-बहन के साथ रिश्ते और भी मजबूत हो सकते हैं। कारोबार और करियर दोनों में लाभ हो सकता है। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। रिलेशनशिप अच्छा रहेगा। साथ ही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। विदेश जाने के भी योग बन रहे है।