जबलपुर : बारिश का मौसम शुरू होते ही सब्जियों के भाव आसमान छूने लगते है। जिससे न सिर्फ आम जनता की रसोई का बजट बिगड़ जाता है। बल्कि सब्जियों का सवाद चखना भी मुश्किल हो जाता है। मानसून के आगमन से पहले ही जबलपुर सहित मध्य प्रदेश के अधिकतर शहरों में टमाटर के भाव 30-40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 70 से 90 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। इसके साथ ही हरी सब्जियों में भी तेजी का दौर शुरू हो गया है।
लहसुन 200 और अदरक 220 रुपये प्रति किलो बिक रही
इतना ही नहीं बाजार में लहसुन 160 से 200 रुपये किलो और अदरक 180 से 220 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। फलों की कीमतों में भी उछाल आना शुरू हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों टमाटर के भाव के साथ और भी सब्जियों में उछाल देखने को मिलेगा।
तेज गर्मी की वजह से टमाटर की फसल खराब
तेज गर्मी के बीच जबलपुर के आसपास टमाटर की फसल खराब हुई है। फिलहाल जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों में टमाटर की कीमतों में अचानक आए इस उछाल के मुख्य कारण सप्लाई में भारी कमी और मौसम से जुड़ी बाधाएं हैं। मानसून की दस्तक के साथ प्याज की फसल भी जल्दी खराब हो रही है। इसलिए ऐसा लगता है कि प्याज भी आसमान छू सकता है।
.png)