भोपाल : भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच महज कुछ देर में शुरू होने जा रहा है। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर फैंस में जहां एक्ससिटेमेंट लेवल हाई है। तो वही दूसरी तरफ टीम इंडिया की जीत के लिए मंदिरों में विशेष पूजा की गई। ताकि भारत इस बार जीत की ट्रॉफी अपने नाम कर सके।
उज्जैन में हुई जीत की दुआ
इसी के चलते आज उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भारत की जीत के लिए विशेष पूजा की गई। मंदिर में पुजारियों ने भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर टीम इंडिया की जीत की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में हर हर महादेव और “विजयी भव” के जयकारों भी लगे। इसके साथ ही बगलामुखी मंदिर में विशेष मिर्ची अनुष्ठान भी करवाया गया।
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी
यह मैच शाम 7:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का समय शाम 6:30 बजे निर्धारित किया गया है। वर्ल्ड कप को लेकर भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली काटे की टक्कर को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित है। तो वही इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर होगी। इसके साथ ही दर्शक मैच को टीवी पर लाइव स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते है।
वर्ल्ड कप की ट्रॉफी होगी किसके हाथ
इसके साथ ही आपको बता दें कि भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कभी भी न्यूजीलैंड को नहीं हराया है। भारत और न्यूजीलैंड का सामना टी20 विश्व कप में तीन बार हुआ है। तीनों बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी है। लेकिन इस बार देखना यह खास होगा कि वर्ल्ड कप की ट्रॉफी किसके हाथ लगेगी।
न्यूजीलैंड का स्क्वाड
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, डिवोन कॉन्वे, काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।
भारत का स्क्वाड
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव।