Sonam Raja Raghuwanshi : अपने प्रेमी के प्यार में अंधी सोनम रघुवंशी ही राजा हत्याकांड की मास्टरमांइड है। उसने ही अपने पति की हत्या की पूरी प्लानिंग की थी। अपने पति की हत्या करने के बाद सोनम शिलांग से यूपी के गाजीपुर पहुंची थी। जहां वह एक ढाबे पर पुलिस को मिली थी। पुलिस के आने से पहले उसने अपने भाई को फोन किया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया था।
सोनम ने राजा को उतार मौत के घाट
सोनम की गिरफ्तरी के बाद से एक के बाद एक खुलासे हो रहे है। हत्याकांड में गिरफ्तार हुए आरोपियों ने खुलाशा किया है कि सोनम ने ही अपने पति राजा को खाई में फेंकने का खौफनाक अंजाम दिया था। आरोपियों ने बताया है कि हमने राजा को डाव से हमला कर घायल कर दिया था। जब हमने हमला किया था तब सोनम सामने ही खड़ी थी। राजा चीख रहा था। राजा को खाई में फेंकने के लिए हमने उसे उठाने की कोशिश की लेकिन उसे उठा नहीं पाए, तो सोनम ने हाथ लगाकर उसे खाई में फेंक दिया।
जिंदा था राजा
आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में यह भी समने आया है कि वे दोनों के पीछे चल रहे थे, जिसके चलते वे थक चुके थे, लेकिन सोनम ने कहा की 20 लाख रूपए दूंगी, मारना तो पड़ेगा। आरोपियों के अनुसार सोनम राजा को फोटोशूट के बहाने ले गई थी। वहां सोनम ने आरोपियों से कहा की राजा को मार दो तो राजा ने अपना बचाव करने की भी कोशिश की थी, लेकिन सिर में चोट लगने के कारण वो हिम्मत नहीं जुटा पाया। जब उसे खाई में फेंका गया था तब वो जिंदा था। उसे खाई में फेंकने से पहले सोनम ने राजा के पर्स से 15 हजार रूपये निकालकर दिए थे। राजा को मारने के लिए एक छोटी कुल्हाडी का इस्तेमाल किया था, जिसे गुवहाटी से खरीदा गया था।
सोनम ने बनाया था प्लान
आरोपियों के अनुसार तीन आरोपी सोनम के प्रेमी राज के दोस्त थे। राजा को मारने की साजिश इंदौर में ही एक कैफे पर बैठकर रची गई थी। उसी दिन रात में सोनम ने पूरी प्लानिंग समझा दी थी। प्रेमी राज अपनी प्रेमिका सोनक के पिता की दुकान पर काम करता था। दोनों के बीच करीत बीते 5 महीने से अफेयर चल रहा था। सोनम के पिता हार्ट पेशेंट है, उसे डर था अगर उसने राज से शादी की तो उसके पिता को कुछ हो सकता है। क्योंकि सोनम के पिता समाज में ही शादी करना चाहते थे।