भोपाल : राजधानी भोपाल से डबल सुसाइड का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक युवक और नाबालिग लड़की का शव एक ही कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना हबीबगंज थाना क्षेत्र के एसबीआई कॉलोनी की है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, घटना प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की संभावना है। लेकिन मौके पर किसी तरह का सुसाइड नोट नही मिला. इस वजह से अभी तक करणों का खुलासा नहीं हो सका है।
मृतक अमन मूल रूप से नेपाल का रहने वाला
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना की जानकारी गुरुवार रात करीब आठ बजे आर्यन थारु नाम के व्यक्ति को मिली, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मृतक युवक की पहचान 19 वर्षीय अमन गाह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नेपाल के अर्गाखाची जिले का निवासी था और भोपाल में 11 नंबर बस स्टॉप के पास चाइनीज भोजन का ठेला लगाता था। घटना के समय उसके माता-पिता नेपाल गए हुए थे।
नाबालिग लड़की हबीबगंज इलाके की रहने वाली
वही नाबालिग लड़की हबीबगंज इलाके की रहने वाली थी और दसवीं कक्षा में पढ़ती थी. वह अपने परिवार की इकलौती बेटी बताई जा रही है . वही नाबालिग लड़की और युवक की पहचान कैसे हुई, दोनों ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया। इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है।
पुलिस विभिन्न पहलुओं से कर रही जांच
फ़िलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।