हरदा : मध्य प्रदेश में धीरे धीरे कर ठंड रफ़्तार पकड़ने लगी है। तापमान में आए दिन हो रही गिरावट के चलते मौसम का मिजाज बदलने लगा है। तो वही प्रदेश में बढ़ती ठंड को देखते हुए हरदा कलेक्टर ने स्कूली छात्रों को राहत देते हुए स्कूलों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए है। जो की 26 नवंबर से सभी स्कूलों में प्रभावी होंगे।
सुबह 09 बजे से लगेगी कक्षाएं
यह बदलाव फ़िलहाल नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में किया गया है। जिसके चलते जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ सीबीएसई, नवोदय, केंद्रीय विद्यालय में स्कूलों का संचालन सुबह 09 बजे से होगा।
स्वस्थ को देखते हुए लिया गया फैसला
दरअसल, जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने तापमान में आई गिरावट के कारण और कलेक्टर के निर्देश के बाद यह फैसला लिया है। ताकि छात्रों को सुबह स्कूल जाने में दिक्कत न हो और स्वस्थ पर भी प्रभाव न पड़े।