(MPPSC Food safety Officer Recruitment 2025) : सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के रिक्त 67 पदों को भरने के लिए भर्ती (MPPSC Food safety Officer Recruitment 2025) निकाली है। जिसके लिए आवेदन 11 जुलाई से शुरू होंगे। जो की 10 अगस्त 2025 तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार जो भी इन पदों पर अप्लाई करना चाहते है वे ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर तुरंत फॉर्म भरें।
कुल पद: 67
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु की गणना हेतु केवल वही जन्मतिथि मान्य होगी, जो अभ्यर्थी की 10वीं कक्षा (हाई स्कूल) की अंकसूची में दर्ज हो।
योग्यता: खाद्य प्रौद्योगिकी,डेयरी प्रौद्योगिकी,जैव प्रौद्योगिकी,तेल प्रौद्योगिकी,कृषि विज्ञान,पशु चिकित्सा विज्ञान, जैव-रसायन,सूक्ष्म जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, मेडिसिन में से किसी एक विषय में ग्रेजुएशन, पीजी या पीएचडी डिग्री होनी चाहिए। या फिर कोई अन्य बराबर का योग्यता जो केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो।
आवेदन शुल्क : मध्य प्रदेश के मूल निवासी SC, ST, OBC (NCL), EWS और दिव्यांगजन वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है। अन्य सभी श्रेणियों के लिए शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
सैलरी: हर महीने ₹36,200 से ₹1,14,800 के वेतनमान पर नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्हें राज्य सरकार के नियमानुसार महंगाई भत्ता और अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।
किस वर्ग के कितने पद?
नई विज्ञप्ति के अनुसार वर्गवार पदों की संख्या इस तरह है:
• सामान्य वर्ग (GN): 14 पद (पहले थे 28)
• अनुसूचित जाति (SC): 8 पद
• अनुसूचित जनजाति (ST): 17 पद
• अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 23 पद
• आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 5 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 11 जुलाई 2025
- ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट 10 अगस्त 2025 दोपहर 12:00 बजे तक।
- ऑनलाइन एप्लीकेशन में त्रुटि सुधार 16 जुलाई से 12 अगस्त दोपहर 12:00 बजे तक।