राजगढ़ लोकसभा : मध्यप्रदेश की सबसे हाॅट सीट राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को चुनाव से पहले एक बड़ा झटका लगा है। दिग्विजय सिंह ने चुनाव प्रचार और अपनी पदयात्र रोक दी है। इस बात की जानकारी खुद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अपने दामाद के निधन की जानकारी देते हुए लिखा है कि मेरे बड़े दामाद राजा रत्नाकर सिंह रामनगर का दुखद देहांत हो गया है। 61 वर्ष के रत्नाकर लगभग एक साल से कैंसर से पीड़ित थे। उनके अंतिम संस्कार के लिए में लखनउ में हूं। इस दुख की घड़ी में चुनाव प्रचार को विराम देकर, मैं मेरी बेटी मृणालिनी और परिवारवालों के साथ हूं।
चुनाव प्रचार पर लगा विराम
आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस से प्रत्याशी है। जबकि बीजेपी से मौजूदा सांसद रोड़मल नागर प्रत्याशी है। राजगढ़ लोकसभा दिग्विजय सिंह की पारंपरिक सीट रही है। राजगढ़ लोकसभा पर तीसरे चरण में मतदान होना है, लेकिन दिग्विजय सिंह के दामाद के निधन को लेकर फिलहाल के लिए चुनाव प्रचार और पदयात्रा पर विराम लगा दिया गय है।