रायपुर। loksabha election 2024 : प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने लोकसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रदेश के मतदाताओं से इस लोकपर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने प्रदेश की जनता से कहा की देश के लोग कांग्रेस के पक्ष में हैं और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जमकर वोट देने की अपील की।
loksabha election 2024 : आज रविवार को देशभर में प्रचार का अंतिम दिन है इसके बाद देश में चुनाव प्रचार थम जायेगा। उन्होंने प्रचार के अंतिम दिन कहा की जिस प्रकार प्रथम और दूसरे चरण के चुनाव में प्रदेश की जनता ने अपना योगदान दिया। उसी प्रकार तीसरे चरण में भी अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपना योगदान दें और लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने देश में भेद - भाव के अलावा कुछ नहीं किया। ये देश में मंदिर के नाम पर वोट मांगने का काम करते हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 5 न्याय की गारंटी दी है जिसके जरिये हर वर्ग के लोगों के साथ न्याय होगा।