Paijania: एसआरजी सिनेविजन के बैनर तले निर्मित होने जा रही है. भोजपुरी फिल्म का पैजनिया का मुहूर्त संपन्न हुआ। अन्य प्रमुख कलाकारों में उदय श्रीवास्तव, सरफराज खान, राज यादव, आरके गोस्वामी, अवधेश यादव व्यास, मोहित गौतम, आनंद मोहन,जितेंद्र झा, मणि भूषण सिंह, नवीन नौजवान, शमशेर खान, वर्षा रानी सहित अन्य भी होंगे। फिल्म में मुख्य किरदार अभिनेता स्टाइलिश स्टार राज सिंह राजपूत और अभिनेत्री नीतू मौर्या हैं।मुहूर्त के दौरान टीम के अन्य सदस्य और कलाकार भी मौजूद रहें।फिल्म को लेकर पूरी टीम उत्साहित हैं।यह एक एक्शन रोमांटिक लव स्टोरी पर आधारित पारिवारिक फिल्म हैं।ज्ञात हो कि राज सिंह राजपूत और नीतू मौर्या की कई फिल्में पूर्व में आ चुकी हैं।जो दर्शकों को बहुत पसंद आई हैं।इस फिल्म में दोनों का एक अलग किरदार देखने को मिलेगा।
फिल्म के निर्देशक संतोष कृष्णा दाभोलकर,क्रिएटिव डायरेक्टर अनिल कमल चौहान, डीओपी संजीत सिंह, फाइट मास्टर शाहबाज खान,डांस मास्टर मनीष यादव,म्यूजिक संतोष सिन्हा,गीतकार अशोक सिन्हा, डॉ. रंजू सिन्हा,लेखक शमशेर सेन, स्पॉट इंचार्ज अनिल साहनी, चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर सोनू सिंह,पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं।