जबलपुर: मध्य प्रदेश सहित देशभर में '5 डे बैंकिंग वीक' लागू करने की मांग को लेकर आज बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारियों ने अपनी अपनी शाखाओं के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी की अगर उनकी मांगे जल्द ही पूरी नहीं की जाएगी तो वो 26 अक्टूबर 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
UFBU के आह्वान पर किया गया हड़ताल
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल का असर जबलपुर की बैंक शाखाओं में भी देखने को मिला। हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में नकद जमा और निकासी, चेक क्लियरेंस, KYC अपडेट और अन्य शाखा संबंधी सेवाएं प्रभावित हुईं। बैंक यूनियनें PLI व्यवस्था में बदलाव सहित कई लंबित मांगों को लेकर भी अपनी नाराजगी जता रही हैं।
ATM, UPI, मोबाइल - इंटरनेट बैंकिंग सेवाएं जारी
हालांकि ग्राहकों के लिए ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है। इसके बावजूद शाखा से जुड़े जरूरी कामों के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
लगभग ₹5,500 करोड़ के दैनिक कारोबार पर असर
11 सितंबर से शुरू इस हड़ताल के चलते लोगों को जहां परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। तो वही 12 सितंबर दूसरा शनिवार और 13 सितंबर रविवार होने के चलते सेवाएं प्रभावित हो सकती है। साथ ही प्रदेश में करीब 5,500 करोड़ रुपये के दैनिक बैंकिंग कारोबार पर असर पड़ सकता है। इतना ही नही 28, 29 और 30 सितंबर को भी हड़ताल प्रस्तावित हैं.
यह है प्रमुख मांगे..
5 दिन बैंकिंग सप्ताह लागू करें
स्केल-4 से ऊपर अधिकारियों की पीएलएफआई वापस लेने
पेंशन अपडेट एवं समान डीए
एनपीएस की जगह ओपीएस
खाली पद भरने और ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने की मांग