IAS Umakant Umrao : मध्यप्रदेश की मोहन सरकार की प्रशासनिक सर्जरी जारी है। हाल ही में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में प्रमुख सचिव के रूप में पदस्थ उमाकांत उमराव को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर स्मिता भारद्वाज अपर मुख्य सचिव खेल एवं युवा कल्याण विभाग को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उमाकांत उमराव 1996 बैच के आईएएस अधिकारी है। उन्हें राजस्व मंडल ग्वालियर में सदस्य के रूप में पदस्थ किया गया है।