भोपाल : आम जनता को बार बार मंगाई की मार का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में जहां मदर डेयरी और अमूल ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम जनता को बड़ा झटका दिया है। तो वही अब मध्यप्रदेश में सांची ने भी दूध की कीमतों में 2 रूपए की वृद्धि की है। दूध के बढ़ते दामों ने जहां आम जनता की किचन का बजट बिगाड़ दिया है। तो वही जनता पर हो रहे अत्याचार को लेकर महिला कांग्रेस ने हल्ला बोल करते हुए सरकार से कीमतें वापस लेने की मांग की है।
बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग
दूध की बढ़ते दाम के खिलाफ महिला कांग्रेस ने पीसीसी के सामने प्रदर्शन करते हुए सरकार से बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग की है। महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल ने कहा कि महंगाई से आम आदमी परेशान है। सीएम को तत्काल प्रभाव से बढ़ी हुई कीमतें वापस लेनी चाहिए।
किसानों के हित में लिया गया फैसला
इधर, मामले को लेकर सांची दूध संस्था के अधिकारियों के कहा कि, कच्चे दूध की खरीद कीमतें बढ़ने, पशु आहार के दामों में वृद्धि और परिवहन खर्च के चलते यह फैसला लेना पड़ा है। संस्था का कहना है कि किसानों को उचित मूल्य देने और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना आवश्यक हो गया था।
सभी प्रमुख दूध वैरायटियों पर लागू होगी कीमत
जानकारी के मुताबिक, यह मूल्य वृद्धि सांची की सभी प्रमुख दूध वैरायटियों पर लागू होगी, जिनमें टोंड, डबल टोंड, स्टैंडर्ड और फूल क्रीम दूध शामिल हैं। नई दरें उपभोक्ताओं को दूध के पैकेटों पर दर्शाई गई होंगी।