दुर्ग। दुर्ग के कुम्हारी में मंगलवार रात्रि मजदूरों से भरी बस खाई में जा गिरी थी। हादसे में अब तक 12 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है और अन्य घायलों के इलाज रायपुर के एम्स में चला रहा है। इस हादसे पर अपना दुख जताते हुए राहुल गाँधी ने अपने सोशल मिडिया फेसबुक में पोस्ट करते हुए कहा कि ''छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुई बस दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ''
'' सभी शोक संतप्त परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। साथ ही घायलों के जल्द ठीक होने की आशा करता हूं। ''