Kuldeep Yadav Reception: भारतीय क्रिकेटर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी और रिसेप्शन को लेकर सुर्खियों में हैं। 14 मार्च को मसूरी के होटल सवॉय में वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बाद 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया गया, जिसमें क्रिकेट, राजनीति और मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
लखनऊ में भव्य रिसेप्शन, दिग्गजों का जमावड़ा;
लखनऊ के होटल सेंट्रम में आयोजित इस रिसेप्शन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav, भारतीय टीम के हेड कोच Gautam Gambhir और पूर्व क्रिकेटर Shikhar Dhawan समेत कई नामी हस्तियां पहुंचीं। इसके अलावा Rishabh Pant, Yashasvi Jaiswal और लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े खिलाड़ी भी इस समारोह का हिस्सा बने।
संस्कारों ने जीता दिल:
रिसेप्शन के दौरान कुलदीप यादव का विनम्र और संस्कारी अंदाज लोगों को खूब पसंद आया। उन्होंने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं जब वे Akhilesh Yadav के सामने झुके तो अखिलेश यादव ने उन्हें गले लगा लिया यह पल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वंशिका चड्ढा का अंदाज भी वायरल:
कुलदीप की पत्नी वंशिका चड्ढा ने भी अपने संस्कारों से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने Akhilesh Yadav के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जडेजा और रिवाबा के साथ खास पल:
रिसेप्शन में Ravindra Jadeja अपनी पत्नी Rivaba Jadeja के साथ पहुंचे। कुलदीप यादव उन्हें देखकर काफी उत्साहित नजर आए। इस दौरान कुलदीप ने न सिर्फ जडेजा बल्कि उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा के भी पैर छुए। रिवाबा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं।
अन्य खास मेहमान:
इस भव्य समारोह में यूपी के डिप्टी सीएम Brajesh Pathak, बीसीसीआई उपाध्यक्ष Rajeev Shukla और कॉमेडियन Harsh Gujral भी शामिल हुए। कुलदीप यादव का यह रिसेप्शन सिर्फ एक सेलिब्रिटी इवेंट नहीं रहा, बल्कि इसमें भारतीय संस्कारों की झलक भी देखने को मिली। उनका विनम्र व्यवहार और वंशिका चड्ढा की सादगी ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।