ज्योतिरादित्य सिंधिया संपत्ति : मध्यप्रदेश की सबसे हॉट लोकसभा सीट गुना लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी केंन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। महाराज सिंधिया बीते मंगलवार को अपने हजारों समर्थक और सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ अपना नामांकन दाखि ल करने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे और अपना नामांकन दाखिल किया था। महाराज सिंधिया ने अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति और कर्ज का ब्यौरा भी दिया है।
दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर रियासत के शाही राजघराने से आते है। उनकी संपत्ति की बात करे तो उनके पास बेशूमार संपत्ति है। महाराज सिंधिया अरबों की संपत्ति के मालिक है। हलफनामा में पेश किए गए ब्यौरे के अनुसार उनके पास 62 करोड़ 57 हजार रूपये की चल संपत्ति है। तो वही 3 अरब 62 करोड़ रूपए की अचल संपत्ति है। उनके पास एक बीएमडब्ल्यू कार है। नगदी में उनके पास 25 हजार रूपए कैश है तो वही उनकी पत्नी के पास 20 हजार रूप है। उनकी सालाना आय 56 लाख रूपये है। उनकी पैतृक संपत्ति से उन्हें 14 लाख रुपये सालाना की आय होती है। कुल मिलाकर महाराज सिंधिया के पास करीब 425 करोड़ की संपत्ति है।
महाराज के पास इतना कर्ज
महाराज सिंधिया के पस बेशूमार संपत्ति होने के बाबजूद भी उन पर लाखों रूपये का कर्ज है। उनके अलावा उनकी पत्नी पर भी कर्ज है। हलफनामा के अनुसार महाराज सिंधिया पर 47 लाख 50 हजार और उनकी पत्नी प्रियदर्शन पर 74 हजार रुपये का कर्ज है।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। लोकसभा प्रत्याशियों के तूफानी दौरे बढ़ते जा रहे है। गुना लोकसभा से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट दिया है। गुना सीट सिंधिया की पारंपरिक सीट रही है। वही कांग्रेस ने इस पर गुना से दमदार उम्मीदवार राव यादवेन्द्र प्रताप यादव को टिकट दिया है। गुना लोकसभा यादव बाहुल क्षेत्र है।