भिलाई। joined bjp : लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को पाटन विधानसभा क्षेत्र से एक और झटका लगा है। लगातार कांग्रेस के बड़े नेता इस्तीफा देकर बीजेपी की सदस्यता ले रहे हैं। इसी क्रम में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गढ़ पाटन जनपद पंचायत अध्यक्ष रामबाई सिन्हा और उनके पति ने आज भाजपा की सदस्यता ले ली है।
जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा के बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस में एक बार फिर सियासी भूचाल आ गया है। सांसद विजय बघेल के निवास में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम रखा गया था जहां सांसद बघेल ने बीजेपी की सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया। रामबाई सिन्हा पाटन जनपद पंचायत से दो बार जनपद अध्यक्ष रह चुकी है और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी माने जाते हैं।