Parliament Session Updates: संसद के बजट सत्र में लगातार छठे दिन भी लोकसभा और राज्यसभा में भारी हंगामा देखने को मिला। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही महज 5 मिनट में ही स्थगित करनी पड़ी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने हंगामे के बीच सदन को चलाने की कोशिश की और विपक्षी सदस्यों से अपनी सीटों पर लौटने की अपील की, लेकिन शोर-शराबा जारी रहा। हालात को देखते हुए स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
US Trade Deal पर आज बड़ा बयान:
आज के सत्र में केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल लोकसभा में भारत-अमेरिका ट्रेड डील (US Deal) को लेकर अहम बयान देने वाले हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे दोपहर 12 बजे सदन में सरकार का पक्ष रखेंगे। इस बयान को मौजूदा बजट सत्र का सबसे महत्वपूर्ण अपडेट माना जा रहा है।
राज्यसभा में भी गतिरोध बरकरार:
उधर राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान विपक्ष ने नियम 267 के तहत कार्य स्थगन का नोटिस दिया। लेफ्ट सांसद जॉन ब्रिटास ने सभापति से बिजनेस सस्पेंड कर चर्चा कराने की मांग की। इस दौरान सदन में नारेबाजी और हंगामा जारी रहा।
लगातार बाधित हो रही कार्यवाही:
बजट सत्र के दौरान लगातार हो रहे हंगामे से विधायी कार्य प्रभावित हो रहा है। विपक्ष जहां कई मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है, वहीं सरकार का कहना है कि सदन को सुचारू रूप से चलने दिया जाए।