IOCL Recruitment 2026: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने युवाओं के लिए 500 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जिसके लिए आवेदन शुरू हो गए और र 5 दिसंबर तक जारी रहेंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते है। यह भर्ती टेक्नीशियन अप्रेंटिस, ट्रेड अप्रेंटिस, DEO और ऑटोमेटिक एंट्री ऑपरेटर पदों पर की जाएगी।
वैकेंसी को अलग-अलग क्षेत्र लोकेशन और पाइपलाइन में विभाजित किया गया है। ईस्टर्न रिजन पाइपलाइंस में 116, वेस्टर्न रीजन पाइपलाइन में 149, नॉर्दर्न रीजन पाइपलाइन में 110, साउदर्न रीजन पाइपलाइन में 46 और साउथ ईस्टर्न रीजन पाइपलाइन में 79 पद खाली हैं। अप्रेंटिस की अवधि 12 महीने है।