भोपाल : राजधानी भोपाल में मंगलवार रात रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जहां नशे में चूर एक नाबालिग ने स्कूटी सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से हादसे में पिता की मौत हो गई। तो वही बेटे का इलाज अस्पताल मे जारी है। हादसा कोलार थाना क्षेत्र के अंकित परिसर में हुआ।
इनोवा कार ने स्कूटी को मारी टक्कर
बताया जा रहा है कि स्कूटी में सवार पिता पुत्र घर जा रहे थे। तभी इनोवा कार चालक ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से हादसे में सुधांशु की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे माधव की हालत गंभीर बनाई जा रही है।
रात साढ़े 10 बजे हुआ हादसा
इधर, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी। जिसके बाद कोलार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। हादसा रात साढ़े 10 बजे के आस पास की है।
90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चल रही थी गाड़ी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी चालक 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से गाड़ी चला रहा था। तभी नशे में गाड़ी नाबालिग से अनियंत्रित हो गई। जिसकी वजह से हादसा हुआ। इतना ही नहीं एक्सीडेंट के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी की गाड़ी तोड़ दी। जहां मौके पर उन्हें भरी हुई शराब की बोतल सहित डिस्पोजल मिले।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस के अनुसार, हादसे में स्कूटी जहां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। तो वही एयर बैग खुलने की वजह से चालक की जान बच गई। केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।