Bjp National President Salary : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव बीते कई महीनों से टलता आ रह है, लेकिन अब उम्मीद है कि जल्द ही इसी महीने में पार्टी को नया और अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। क्योंकि देश के अधिकतर राज्यों में पाटी प्रदेश अध्यक्षों का फैसला हो चुका है। बीजेपी जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू करेगी। बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा? यह तो आने वाले समय में पता चल ही जाएगा, लेकिन क्या आपको पता है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कितनी सैलरी? क्या सुविधाएं और कितनी ताकत मिलती है? आइए आपको बताते है।
इतनी होती है ताकत!
सबसे पहले आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद एक राजनीतिक पद होता है। यह पद सरकारी या फिर संवैधानिक नहीं होता, लेकिन किसी बड़े सरकारी पद से कम भी नही होता। राष्ट्रीय अध्यक्ष को सरकार की ओर से कोई मानदेया यानी सैलरी नहीं दी जाती। बल्कि पार्टी फंड से अध्यक्ष को सैलरी के रूप में मानदेय दिया जाता है। इसके अलावा कई तरह की सुविधांए दी जाती है। सबसे बड़ी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की ताकत और प्रभाव किसी केंद्रीय मंत्री से अधिक होता है।
कितनी मिलती है सैलरी?
अब बात करते है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को कितनी सैलरी मिली है? तो आपको बता दें मीडिया बेवसाइटों की खबरों के अनुसार एक राष्ट्रीय अध्यक्ष की सैलरी से संबंधित कोई डेटा नही है, लेकिन बीजेपी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को मानदेय के रूप में हर मीहने करीब 80 हजार से 1.5 लाख रूपये दिया जाता है। इसके अलावा अध्यक्ष को पार्टी की ओर से कई सारी सुविधाएं भी दी जाती है।
मिलती हैं ये सुविधाएं...
मीडिया बेवसाइटों की माने तो राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके कार्य, उनकी यात्रा, यात्रा के दौरान होटल और जरूरी खर्चे दिए जाते है। इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष को एक आवास, वाहन के लिए ड्राइवर, सरकार की और से जेड कैटेगरी की सुरक्षा, कामकाज के लिए स्टाफ, एक पीए, मीडिया टीम और सलाहकार दिया जाता है।
ऐसे चुना जाता है राष्ट्रीय अध्यक्ष
राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संविधान के अनुसार चुना जाता है। अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। देश के राज्यों के करीब 20 सदस्य किसी एक नाम पर अपनी सहमति बनाते है। हालांकि आमतौर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो जाता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ऐसे नेता को चुनाव जाता है जिसके पास 15 साल की प्राथमिक सदस्यता हो।