छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाई कोर्ट से एक अहम प्रशासनिक आदेश जारी हुआ है। हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने उच्च न्यायिक सेवा (Higher Judicial Service) के अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।
जारी आदेश के मुताबिक, सूची में शामिल न्यायिक अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थ स्थान से स्थानांतरित कर नए जिलों और न्यायालयों में पदस्थ किया गया है। यह तबादला उनके द्वारा नए पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगा।
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के अनुरूप पदभार सौंपा जाएगा। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को उनके निर्धारित सत्र मंडल में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (Additional Sessions Judge) के रूप में भी नियुक्त किया गया है।


