भोपाल। मध्य प्रदेश में कुछ दिनों की सुस्ती के बाद मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 12 जिलों में जमकर बारिश होगी। जबकि कुछ जगहों में धूप खिले होने का अनुमान मौसम विभाग ने जारी किया है।
रीवा-सतना समेत 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, आज सतना, रीवा, मैहर, सीधी, मऊगंज, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा में तेज बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
इन जिलों में साफ रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक आज राजधानी भोपाल, रतलाम, उज्जैन, धार, इंदौर, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, गुना, शाजापुर, विदिशा, आगर-मालवा, दतिया, मंदसौर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर, निवाड़ी, भिंड, टीकमगढ़ और मुरैना में आसमान बिल्कुल साफ रहने की संभावना है.
चक्रवाती परिसंचरण से भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर पड़ रहा है। वहीं प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बने चक्रवाती परिसंचरण से भी बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।
अगले 3 दिनों तक कई जिलों में तेज बारिश
12 सितंबर से इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग में बारिश का दौर और तेज हो सकता है। भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, धार, उज्जैन, देवास, रतलाम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, सागर, पन्ना, छतरपुर और अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ा सकता है।