Tri Ekadash Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि को विशेष महत्व दिया गया है. क्योंकि शनि देव को न्यायकर्ता और सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है. ये दोनों ग्रह समय-समय पर अपनी चाल में परिवर्तन करते रहते हैं। इसी कड़ी में 20 मई को शनि मीन राशि और सूर्य वृषभ राशि में विराजमा होंगे। जिसके चलते त्रिएकादश योग का निर्माण होगा। जो की तीन राशियों के लिए काफी खास है। तो आइए जानते हैं इन लकी राशियों के बारे में…
बता दें कि सूर्य को आत्मा, सम्मान और ऊर्जा का कारक ग्रह भी माना जाता है और इनके प्रभाव से व्यक्ति के प्रभाव में वृद्धि और करियर में मनचाही सफलता मिलती है। जबकि शनि कर्म और न्याय के कारक है। वह कर्म के आधार पर जातक पर कृपा बरसाते हैं। वैसे में सूर्य-शनि में शत्रुता का भाव है। लेकिन इनके प्रभाव से बनने वाले राजयोग कुछ राशि वालों के लिए लाभकारी हो सकता है।
सूर्य शनि की युति (Triekadash Yog)
आपको बता दें कि ज्योतिष में सूर्य और शनि की युति को बहुत खतरनाक माना गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दोनों पिता पुत्र हैं उसके बावजूद भी इन्हें शत्रु ग्रह के तौर पर देखा जाता है। फिलहाल शनि मीन राशि में है और सूर्य वृषभ राशि में बैठे हुए हैं। 20 मई को यह दोनों 60 डिग्री पर होंगे जिससे त्रिएकादशी योग का निर्माण होगा। यह योग कई राशियों को मालामाल बनाने का काम करेगा। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।
वृषभ
वृषभ राशि के लोगों को इस युति से बनने वाले योग से शुभ परिणाम प्राप्त होने वाले हैं। इन्हें प्रेम की प्राप्ति होगी और आपस में धन लाभ के योग भी निर्मित होंगे। मानसिक तनाव दूर हो जाएगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी। रिश्तो में जो समस्या चल रही है वह भी धीरे-धीरे दूर हो जाएगी।
कर्क
कर्क राशि के लोगों के लिए यह योग बहुत अच्छा साबित होने वाला है। बुरा समय खत्म होगा और अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। यह लोग करियर में बदलाव की स्थिति का सामना करेंगे। रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे और धन लाभ के योग भी निर्मित होंगे। यह लोग बहुत आसानी से अपना पैसा बचा सकेंगे।
कन्या
कन्या राशि के लोगों के लिए यह योग बहुत ही शुभ माना जा रहा है। अब तक जो परेशानी चल रही है वह समाप्त हो जाएगी और समस्याओं का हल मिल जाएगा। आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। इन्हें हर काम में सफलता मिलेगी और खुशियों का वातावरण बना रहेगा।