शुभम जैन/भिंड/ देवाशीष जरारिया इस्तीफा : लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस को अबतक कई झटके लग चुके हैं और अब भिंड में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। भिंड कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी देवाशीष जरारिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जरारिया लोकसभा टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। देवाशीष जररिया ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बसपा का दामन थाम लिया है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने जरारिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बसपा में शामिल होने के बाद देवाशीष जरारिया को भिंड-दतिया से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।
जरारिया ने अपने इस्तीफे के बाद कहा है कि काफी सोच विचार के बाद आज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से स्तीफा देता हूं। अब तक का सफर शानदार रहा, सभी सहयोगियों का आभार, यह केवल एक मोड़ है रास्ता बहुत लंबा है।
कौन है देवाशीष जरारिया?
आपको बता दें कि देवाशीष जरारिया ने 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। जरारिया ने दिग्विजय के कहने पर कांग्रेस में शामिल हुए थे। जरिरया को कन्हैया कुमार एवं जिग्नेश मेवाणी का करीबी माना जाता है। जरारिया भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पैदल चले थे। जरारिया भिंड लोकसभा से कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने भिंड सीट से कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया को प्रत्याशी बना दिया। इसी को लेकर देवाशीष नाराज थे।