सूरजपुर : जंगलों में बीते कुछ समय से आग लगने की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। गर्मियां शुरू होते ही सूरजपुर का जंगल फिर धधकने लगा हैं। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के जंगल में आग लगा गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर के जंगल में पिछले कई दिनों से आग लगा हुआ है। भीषण आग बढ़ती ही जा रही है। वन परिक्षेत्र कुदरगढ़ विहारपुर के बसनारा चंपाजोर कोलहुवा खोहिर की घटना बताई जा रही है। इससे कई पेड़-पौधे जलकर खाख हो गए है।