जबलपुर : मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव का महापर्व शुरू हो गया है। देशभर में 102 लोकसभा सीटों पर आज प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला जनता करने जा रही है। जिसको लेकर बड़ी संख्या में जहां मतदान केंद्र पर जनता वोट करने के लिए पहुंच रही है। तो वही दूसरी तरफ जबलपुर में मतदान से पहले ईवीएम मशीन बंद हो गई। जिसके चलते मतदाताओं को मतदान के लिए इंतज़ार करना पड़ा।
लाला लाजपत राय वार्ड क्रमांक 94 का मामला
ईवीएम मशीन में गड़बड़ी का ताजा मामला जबलपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 94 लाला लाजपत राय वार्ड की है। जहां सुबह 7 बजे से मतदान करने के लिए पहुंची जनता को माक पोलिंग के दौरान मशीन ने काम करना बंद कर दिया। मशीन की बटन काम नही करने पर कुछ देर तक रुका रहा मतदान। हालांकि कुछ ही देर मतदान अधिकारियों द्वारा में ईवीएम मशीन को बदला गया। जिसके बाद वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई।
सुरखा के पुख्ता इंतजाम
बता दें कि आज मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। जिसमे बड़ी संख्या में मतदाता मतदान करने के लिए पहुंच रहे है। तो वही शाम 6 बजे तक होने वाली इस वोटिंग में आज जनता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस दौरान सुरखा के पुख्ता इंतजाम किये गए है।