रायपुर: राजधानी रायपुर से पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये आरोपी राजधानी रायपुर में एक बड़े कारोबारी के द्वारा पैसे नहीं देने पर उसकी हत्या करने के इरादे से आये हुए थे। पुलिस ने कुख्यात गैंग के चार शुटरों को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी उनकी प्लानिंग पूरी होने से पहले ही पुलिस ने चारों को पकड़ लिया। ये चारों शूटर झारखंड के कुख्यात गैंग अमन साहू के गुर्गे है। बाॅलीबुड एक्टर सलमान खान के घर भी इसी गैंग के लोगों ने फायरिंग करवाई थी। पकड़े गये शूटर्स अमन साहू और लाॅरेंस बिश्नोई के कहने पर टार्गेट को अंजाम देते थे। वर्तमान में अमन साहू के गैंग को झारखंड निवासी मयंक सिंह मलेशिया में बैठकर ऑपरेट कर रहा है। आरापियों के कब्जे से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।
प्रेसवार्ता में पुलिस ने बताया कि इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर गंज थाना स्थित होटल से एक शूटर को पकड़ा। जहां शूटर ने कड़ाई से पूछताछ में बताया कि, इस कांड में उसकी मदद के लिए दो बाइकर्स आ रहे हैं। पुलिस के दो जवान उसी कमरे में सादे ड्रेस में रुक गए और अगल-बगल के रूमो में भी करीब दर्ज़न भर जवान ठहर गए। कल शाम को उज्जैन से बस से दो बाइकर्स रायपुर पहुंचे और वहां से वे सीधे होटल आए।
लारेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग से जुड़े तार :
इस बीच पुलिस शूटर को कवर करके रखी। ज़ब भी दोनों बाइकर्स के फोन आते तो वह पुलिस के बताये हुए स्टाइल में उनसे बात करता। ऐसे में उनको भरोसा हो गया कि, वे सही जगह पर पहुंच गए हैं। लेकिन वे धोखा खा गए जैसे ही उन्होंने रूम को नॉक किया तो आस पास मौजूद जवानों ने इशारा मिलते ही उन्हें दबोच लिया। पकडे गए शूटर और बाइकर्स राजस्थान के लारेंस बिश्नोई और झारखण्ड के अमन साहू गैंग से जुड़े हुए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि, जयपुर से उन्हें निर्देश मिल रहे हैं कि, घटना को कैसे अंजाम दिया जाना है। आरोपियों के पास पुलिस को ये जानकारी मिलते ही एक पार्टी को फ्लाइट से जयपुर रवाना किया गया और चौथे आरोपी पप्पू सिंह को वहां से पकड़ लिया गया। मलेशिया से मयंक सिंह गैंग ने इसकी सुपारी ली थी।
पुलिस अफसरों ने बताया कि, लारेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के टारगेट को निशाना बनाने की सुपारी मयंक सिंह गैंग ने ली थी। मयंक के गैंग ने ही चारों आरोपियों के लिए पिस्तौल, मैगजीन से लेकर होटल बुकिंग आदि की सारी व्यवस्थाएं की थीं। मयंक सिंह ने ही दोनों कारोबारियों पर पूरी दो मैगजीन खाली कर देने के लिए कहा था। एक मैगजीन में 20 गोलियां होती हैं। शूटर को यह भी कहा गया था कि, आसपास का कोई आदमी अगर उन्हें बचाने आए तो उसे भी ठोक देना।
हिट लिस्ट में प्रदेश के दो बड़े कारोबारी :
ये शातिर अपराधी रायपुर का रोड ठेकेदार और रायगढ़ का कोयला कारोबारी दोनों को जान से मारने के लिए कहा गया था। कोयला कारोबारी के घर ईडी की कार्रवाई चल रही हैं। जानकारी के अनुसार रायपुर के एक रोड ठेकेदार को झारखण्ड में 800 करोड़ का रोड बनाने का काम मिला है। इसी में रंगदारी का मामला था। ठेकेदार से जो डील हुआ था उतना रकम नहीं मिलने पर जान से मारने के लिए कहा गया था।
![](/upload/static/images/Untitled(31).png)