दातिए :दतिया उपचुनाव होने में सिर्फ कुछ घंटे का समय रह गया है। ऐसी में कांग्रेस और बीजेपी ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोक दी है। चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए शहरभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। तो वही प्रशासन ने लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदाताओं से बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
फर्जी मतदान की योजना बनाई जाने की कही बात
इसी बीच चुनाव में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा को पत्र लिखा। जिसमे उन्होंने बूथ कैप्चरिंग और फर्जी मतदान की योजना बनाई जाने की बात कही।
भिंड के अधिकारियों की चुनाव ड्यूटी न लगाई जाए
नेता प्रतिपक्ष ने यह भी दावा किया है कि भिंड जिले के कुछ पुलिस अधिकारियों को दतिया में चुनाव प्रभावित करने के उद्देश्य से तैनात करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने मांग की है कि भिंड जिले के अधिकारियों की चुनाव ड्यूटी दतिया में न लगाई जाए, ताकि मतदान पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
सुबह 7 बजे से शुरू होंगे मतदान
बता दें कि दतिया विधानसभा उपचुनाव कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। जिसके नतीजे 3 अगस्त को जारी किए जायेंगे। इस चुनावी रण में उतरे 21 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 2,20,344 मतदाता अपने मत का प्रयोग करके करेंगे।
21 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
मंगलवार शाम से दतिया में जहां चुनाव का प्रचार प्रसार थम गया था। तो वही बुधवार को घर-घर जनसंपर्क अभियान का समय भी समाप्त हो गया है। मतदान के लिए दतिया में 291 मतदान केंद्र बनाए गए है। जहां कल प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।