सागर : मध्य प्रदेश के सागर में सड़क हादसे के बाद कार में आग लगने के चलते डॉक्टर की पत्नी की जिंदा जलने की वजह से मौत हो गई। जबकि डॉक्टर पति सहित दो लोग हादसे का शिकार होने से बच गए। शनिवार तड़के करीब 4 बजे के आस पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। घटना सागर जिले के गढ़ाकोटा रोड की है।