दतिया : मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आज मां बगलामुखी के दर्शन किए दतिया पहुंचे। जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की। साथ ही महाभारतकालीन वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित विधायक कुंवर घनश्याम सिंह के निवास पर पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
बीजेपी करती है हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने का काम
पूजा के बाद दिग्विजय सिंह मीडिया से रूबरू हुए। जहां उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा राहुल गांधी को "मियां" कहे जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के लोग हिंदू-मुस्लिम को आपस में लड़ाने का काम करते हैं।
मुरैना में भी जहरीली शराब से 24 लोगों की मौत
वहीं सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि आरोपियों पर धारा 304 लगाकर उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। इतना ही नही दिग्विजय ने आरोप लगाते हुए कहा कि सागर में वर्तमान में तैनात पुलिस अधीक्षक इससे पहले मुरैना में पदस्थ थे और उनके कार्यकाल में मुरैना में भी जहरीली शराब से 24 लोगों की मौत हुई थी। अब उन्हीं के कार्यकाल में सागर में भी जहरीली शराब से मौतें हुई हैं, लिहाजा उनके खिलाफ भी जांच होनी चाहिए।