Laxman Singh : मध्यप्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस पार्टी ने दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। लक्ष्मण सिंह पर पार्टी अनुशासनहीनता का आरोप था। बीते कुछ दिनों से उनके पार्टी से निष्कासित होने की अटकले लगाई जा रही थी।
लक्ष्मण सिंह पर लगे थे आरोप
दरअसल, बीते दिनों कांग्रेस के डिसिप्लिनरी कमेटी के अध्यक्ष तारिक अनवर ने लक्ष्मण सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने की सिफारिश की थी। है। तारिक अनवर का कहना है कि लक्ष्मण सिंह लगातार पार्टी के विरूध जा रहे है, वे अनुसशासनहीनता कर रहे है। उनके द्वारा कई बार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी की गई है। उन्होंने बीते दिनों पार्टी के नेता राहुल गांधी के खिलाफ भी बयान बाजी की थी। जिसके बाद लक्ष्मण सिंह को पार्टी से निष्कासित करने का फरमान जारी हो गया है।
राहुल के खिलाफ दिया था बयान
आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने बीते दिनों कांग्रेस नेता और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बयान बाजी की थी। जिसके बाद पार्टी ने उन्हें कारण बताओं नोटिस भी भेजा था। लक्ष्मण सिंह ने 25 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमलो को लेकर पार्टी और पार्टी नेताओं पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भोले हैं, देश उनकी अपरिपक्वता के परिणाम भुगत रहा है। इसके अलावा उन्होंने जम्मू के सीएम को लेकर भी विवादित बयान दिया था। लक्ष्मण सिंह ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आतंकवादियों से मिले हुए हैं। कांग्रेस को तुरंत नेशनल कांफ्रेंस से समर्थन वापस ले लेना चाहिए।
मुकेश नायक का बयान
लक्षण सिंह को पार्टी से निष्कासित को लेकर कांग्रेस नेता मुकेश नायक ने अपने बयान में कहा है कि कांग्रेस पार्टी की अनुशासन समिति ने यह फैसला लिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने लक्ष्मण सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता भी निरस्त कर दी गई है। डिसिप्लिन सबके लिए है। अनेकों बार लक्षण सिंह ने पार्टी को असहज करने वाले बयान दिए है। पिछला बयान राहुल गांधी, सोनिया गांधी आतंकवादियों के साथ खड़े है। उनके इस बयान को बर्दाश्त नहीं किया गया और उनको निष्कासित कर दिया गया है।
मुकेश नायक ने आगे कहा है कि कांग्रेस बीजेपी की तरह नहीं है। जहां मंत्री विजय शाह इस तरह के बयान के बाद भी बैठे है। लक्ष्मण सिंह को उसी दल में बीजेपी डालेगी जिसमें सुरेश पचौरी पड़े हुए हैं। कांग्रेस में अनुशासनहीनता बरदाश्त नहीं किया जाएगा। अनुशासनहीनता पर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पार्टी ने लक्षण सिंह मामले में बहुत धीरज रखा था।