फरवरी का महीना जहां खत्म होने वाला है। तो वही मार्च के महीने में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्मे बॉक्सऑफिस में रिलीज होने के लिए तैयारी है। इस लिस्ट में पहला नाम फिल्म धुरंधर का है। जहां एक्टर रणवीर सिंह हमजा अली बन एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। तो वही दूसरी तरफ फिल्म 'टॉक्सिक भी सिनेमाघरों में बवाल मचाने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज किया गया। जिसे महज कुछ घंटों में 9 मिलियन व्यूज मिल चुके है। खास बात ये है कि एक्टर यश 3 साल बाद बड़े पर्दे में वापसी करने वाले है। जिसको लेकर फैंस काफी एक्ससिटेड है।
कियारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया फिल्म में आएंगे नजर
बता दें कि फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में एक्टर यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया सहित अन्य कलाकार साथ काम करते हुए नजर आएंगे। फिल्म की कहानी खुद यश और गीतू मोहनदास ने मिलकर लिखी है। जबकि गीतू मोहनदास ने इसे डायरेक्ट भी किया है. इसे कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट किया गया था. ये फिल्म डब वर्जन में हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और दूसरी भाषाओं में रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी खुद यश ने लिखी
KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण और यश द्वारा प्रोड्यूस की गई टॉक्सिक, 19 मार्च, 2026 को थिएटर में रिलीज़ हो रही है. इसका क्लैश रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' से होगी। जिसको देखने के लिए फैंस काफी बेताब है।
धुरंधर द रिवेंज में ये कलाकार आएंगे नजर
इसके साथ ही 19 मार्च को रणवीर सिंह की धुरंधर 2 भी रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और भी कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का पहला पार्ट काफी सफल रहा। जिसको देखते हुए मेकर्स ने दूसरे पार्ट का निर्माण किया। फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी देशभर में रिलीज की जाएगी।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म
हालांकि फिल्म के पहले पार्ट में 'रहमान डकैत' के किरदार में नजर आ चुके अक्षय खन्ना इस बार नजर आएंगे, क्योंकि पिछले पार्ट में उनका किरदार खत्म हो चुका है। तो वही धुरंधर के दूसरे पार्ट में हमजा अली की कहानी दिखाई जाएगी। इस बार भी फिल्म में सत्ता, वफादारी और बदला जैसे टॉपिक्स पर फोकस किया गया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। जबकि जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने इसे प्रोडूस किया है।
बॉक्सऑफिस पर होगा महाकलेश
दो दिग्गज एक्टर की फिल्म एक साथ रिलीज होने पर वैसे तो बॉक्सऑफिस पर महाक्लैश होगा यह तो निश्चित है। लेकिन ये देखना दिलचस्प होगा कि किस फिल्म में ज्यादा सफलता मिलेगी। बता दें कि धुरंधर 2 जहां 250 करोड़ के बजट में तैयार हुआ है। तो वही यश की फिल्म टॉक्सिक 300 करोड़ से 500 करोड़ के बीच तैयार की गई है। अब फैंस को सिर्फ 19 मार्च का इंतजार है।