CSK vs KKR IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में मंगलवार को हुए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ चन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की जीत के पीछे नूर अहमद का बड़ा योगदान रहा है, लेकिन क्या आप जानते है कि इस शानदार प्रदर्शन के पीछे महेंद्र सिंह धोनी का दिमाग काम कर रहा था.
कोलकाता के खिलाफ मुकाबले में शानदार वापसी
दरअसल नूर अहमद ने कोलकाता के खिलाफ मुकाबले से पहले अपने खराब फॉर्म पर थे, और उनके खाते में जनवरी के बाद से केवल एक ही विकेट दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में मिला था, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए चेन्नई में 4 ओवर में 3 विकेट झटकर 21 रन दिया, और इस तरह वह 'प्लेयर ऑफ द मैच' बन गए.
नूर के कमबैक के पीछे धोनी की अहम भूमिका
मैच के बाद कोच श्रीधरन श्रीराम ने चेन्नई सुपर किंग्स की बॉलिंग खुलासा करते हुए बताया कि धोनी ने नूर के कमबैक के पीछे अहम भूमिका नई निभाई है, उन्होंने आगे कहा कि मैच से पहले सेशन के दौरान धोनी और नूर के बीच प्रैक्टिस करते वक्त लंबी बातचीत हुई थी, उन्हें सलाह दी कि लेग-ब्रेक पर वह अपने भरोसे को मजबूत करे और गुगली का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें.
मैच से पहले लंबा नेट सेशन
वहीं नूर ने मुकाबले से एक दिन पहले लंबा नेट पर सेशन भी किया था, जहां उन्हें धोनी और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग करीब से देखा गाइड किया. नेट्स के पीछे से धोनी ने हर गेंद पर अपनी नजर रखी और फ्लेमिंग पीछे खड़े थे, और फिर नूर से दोनों ने सेशन के अंत में विस्तार से चर्चा भी की थी, इसका असर मैदान पर अगले ही दिन साफ नजर आया.
लाइन-लेंथ से बढ़ी समस्या
बता दें कि IPL 2025 सीज़न में नूर अहमद ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए 24 विकेट लिया था, जिससे उस साल वह CSK के सबसे सफल गेंदबाज बन गए थे, लेकिन इस बार खराब फॉर्म के चलते अफगानिस्तान के प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए. इस सीजन में फ्लैट गेंदबाजी और लाइन-लेंथ उनकी सबसे बड़ी समस्या रही है. जिससे बल्लेबाज आसानी से उन पर प्रेसर बन रहे थे.
KKR के खिलाफ बदली रणनीति
लेकिन नूर ने इस मैच में KKR के खिलाफ अपनी रणनीति में बदला किया और गेंद की स्पीड कम कर गेंद में ड्रॉप लाने पर फोकस किया और साइड स्पिन दिया साथ ही गेंद में ड्रॉप लाने पर ध्यान दिया. जिससे गेंद में ड्रॉप लाने पर फोकस कर ज्यादा साइड स्पिन दिया. इस तरह पिच की मदद से बल्लेबाजों को शॉट खेलना मुश्किल बना दिया. श्रीराम ने कहा कि नूर को पिच से टर्न निकालने और आक्रामक बनने पर ध्यान देना होगा. क्योंकि गेंदबाज डिफेंसिव होते है तो बल्लेबाज आक्रम हो जाते है, हावी होने लगते हैं. इस मैच में नूर ने वही किया, उन्होंने लगातार सही एरिया में गेंद डाला और आक्रामक तरीके से गेंदबाजी कर मैच csk के पक्ष में ले आए.