MP Scholarship Hike: मध्य प्रदेश से प्रदेशभर के छात्रों के हित में मोहन सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए एक बड़ा निर्णय लेते हुए नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए हॉस्टलों और आश्रमों में रहने वाले विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की दरों में बढ़ोतरी कर दी है। विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
अब हर महीने मिलेंगे इतने रुपये
शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सत्र 2026-27 के लिए छात्रावासों और आश्रमों में रहने वाले छात्र विद्यार्थियों को 1720 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जाएगी। वहीं, बालिका छात्रा विद्यार्थियों को 1770 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे। विभाग ने साफ किया है कि यह संशोधित और बढ़ी हुई दरें आगामी 1 जुलाई 2026 से पूरे मध्य प्रदेश में लागू हो जाएंगी।
मार्च में तय होगा पैमाना
सरकार के मंत्री विजय शाह ने बताया कि राज्य शासन ने एक विधिक नीति तैयार की है। अब से हॉस्टल और आश्रमों के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति दरें हर साल मार्च महीने में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर तय की जाएंगी। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जैसे-जैसे महंगाई बढ़ेगी उसी अनुपात में हर साल जुलाई में नया सत्र शुरू होते ही छात्रों की छात्रवृत्ति बढ़ाई जाएगी।
.png)