भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बुधवार का दिन व्यस्त कार्यक्रमों से भरा रहेगा। मुख्यमंत्री आज सुबह युवाओं से सीधा संवाद करेंगे, इसके बाद दोपहर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और शाम से असम दौरे पर रवाना होंगे।
युवाओं से करेंगे सीधा संवाद:
तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 10:45 बजे समत्व भवन में युवाओं के साथ संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अंतर्गत आयोजित विकसित भारत यंग लीडरशिप डायलॉग 2026 के प्रथम चरण में चयनित प्रतिभागियों के लिए रखा गया है। इस संवाद का उद्देश्य युवाओं के विचार, नेतृत्व क्षमता और भारत के भविष्य को लेकर उनकी सोच को समझना है। मुख्यमंत्री सुबह 10:40 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे।
BJP प्रदेश कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस:
दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। यहां वे मीडिया को संबोधित करेंगे और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखेंगे।
शाम से असम दौरे पर रवाना:
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 5 बजे भोपाल से असम के लिए रवाना होंगे। रात 8:35 बजे वे गुवाहाटी पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम गुवाहाटी में प्रस्तावित है।
मां कामाख्या के करेंगे दर्शन:
असम प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री मां कामाख्या मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। इस दौरे को राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।