भोपाल : दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी ने जहां अपने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। तो वही आज दोनों पार्टी के कैंडिडेट्स अपने अपने समर्थकों के साथ कुछ ही देर में नामांकन दाखिल करने कलेक्टर कार्यालय पहुंचेंगे और शक्ति प्रदर्शन करेंगे। तो वही इस बीच दतिया उपचुनाव को लेकर सीएम महान ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश में कांग्रेस हर जगह मौजूद है लेकिन हर सभी जगह सफाया हो गया है। इस बार भी दतिया उप चुनाव में कांग्रेस पराजय का मुंह देखेगी।
कांग्रेस हिंदू मुस्लिम को बटाने का काम करती है
सीएम मोहन ने कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा कि कांग्रेस हिंदू मुस्लिम को बटाने का काम करती है। विकास के नाम पर कांग्रेस ने देश को पीछे धकेला है। जिसकी वजह से देश में 80% भू भागों से कांग्रेस का सफाया हो गया है।
बीजेपी दो दशकों से अधिक सरकार चल रही है
डॉ. यादव ने आगे कहा कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में अपनी पहचान बना चुकी है। उन्होंने मध्य प्रदेश और गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि इन राज्यों में भाजपा लंबे समय से सरकार चलाकर विकास का नया मॉडल प्रस्तुत कर रही है।
प्रदेश के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि दतिया उपचुनाव में भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा और कांग्रेस को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि इस चुनाव के बाद प्रदेश के विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।