मनेन्द्रगढ़ ब्रेक : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खड़गंवा पहुंचे। बताया जा रहा है कि जनपद ग्राउंड में कोरबा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय के पक्ष में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित किए।
उल्लेखनीय है कि मंच में लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक रेणुका सिंह, विधायक भैयालाल राजवाड़े, विधायक धर्मजीत सिंह समेत भाजपा के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे हैं। सीएम को सुनने बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पहुंचे है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत करने के लिए भाजपाइयों की लम्बी लाईन लगी रही।