बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान में बलौदाबाजार–भाटापारा जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ दीपक सोनी को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है।
दीपक सोनी अब पांच वर्षों की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में अपनी सेवाएं देंगे। उनके कार्यकाल में बलौदाबाजार जिले में प्रशासनिक सख्ती के साथ-साथ विकास कार्यों में तेजी और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उनकी इस केंद्रीय नियुक्ति को छत्तीसगढ़ राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
