बीना : मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना अनुविभाग के खिमलासा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव डबरी में तैरता मिलने से इलाके में हड़कप मच गया है। युवक दो दिन से लापता था। जिसकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे।
नेमा बावड़ी के पास मिला शव
वही गुरुवार सुबह नेमा बावड़ी के पास स्थित एक डबरी में उसका शव तैरता दिखाई देने पर पुलिस और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक की पहचान 28 वर्षीय रामगोपाल यादव के रूप में की है, जो ग्राम कंजिया का निवासी है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीना सिविल अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना से परिजनों में शोक का माहौल है।