भोपाल : मध्य प्रदेश के मौसम में इन दिनों दो तरह के रंग देखने को मिला रहे है। दिन में जहां कड़ाके की गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। तो वही रात में ठंडी हवाएं चलने का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम में जारी उतार चढ़ाव को देखते हुए विभाग ने आज 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। जिसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
15 जिलों में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, आज भोपाल, छतरपुर, टीकमगढ़, सागर, दमोह, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, गुना, राजगढ़, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास और सीहोर. इन जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन/वज्रपात और हल्की बारिश हो सकती है।
22 अक्टूबर तक बने रहेंगे बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आगामी 20, 21 और 22 अक्टूबर तक लगातार तीन दिनों तक प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस दौरान पूर्वी हिस्से का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और वहां धूप खिली रहेगी।
रविवार को आंधी-बारिश से नुकसान
इससे पहले रविवार को इंदौर, सीहोर और शाजापुर में तेज आंधी और बारिश देखने को मिली। खराब मौसम के कारण कुछ स्थानों पर माता के पंडालों में लगे टेंट उड़ गए। आगामी दिनों में मौसम की गतिविधियों को देखते हुए खुले स्थानों और अस्थायी संरचनाओं के आसपास सावधानी बरतना जरूरी है।
मध्य-पश्चिमी हिस्से में बादलों का डेरा
IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश के मौसम को इस समय दो अलग-अलग मौसम प्रणालियां प्रभावित कर रही हैं. इनमें दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र और पंजाब-हिमाचल प्रदेश के ऊपर एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ शामिल हैं. इनके प्रभाव से राज्य के मध्य-पश्चिमी हिस्से में बादलों का डेरा है. अगले तीन दिनों तक प्रदेश के मध्य-पश्चिमी जिलों में इसका असर बना रहेगा, जिसके चलते आंधी-बारिश का दौर देखने को मिलेगा.