भोपाल : मध्य प्रदेश में मानसून की रफ़्तार भले ही धीमी है। लेकिन प्री मानसून की गतिविधियां तेज होने के चलते प्रदेश के अधिकतर जगहों में बारिश का दौर जारी है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि 4 जिलों में लू का अलर्ट है।
दरअसल मध्य भारत की ओर मानसून के आगे बढ़ने के चलते मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, सागर और ग्वालियर-चंबल संभाग के कई जिलों में आज बादल छाए रहेंगे जबकि कुछ जगहों में हवा चलने के साथ बारिश भी होगी।
इन जिलों में आंधी और बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार आज भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, विदिशा, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, बड़वानी, बैतूल, सीहोर, धार, हरदा, देवास, आलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा और खरगोन में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है।
इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट
वहीं उज्जैन, राजगढ़, शाजापुर, मंदसौर, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, सीधी सतना, सिंगरौली, नीमच, रतलाम, आगर-मालवा, गुना, शिवपुरी, निवाड़ी, पन्ना, कटनी, रीवा, मैहर और मऊगंज में गर्मी रहेगी।