दतिया : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर्स सुनील शेट्टी और सोनू सूद आज मां बगलामुखी देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने भक्तिभाव के साथ माता की पूजा अर्चना कर मंदिर प्रांगण में विराजमान महाभारत कालीन वनखंडेश्वर महादेव का भी जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
एक्टर्स पारंपरिक परिधान पहने हुए आए नजर
इस दौरान सुनील शेट्टी पीली धोती और सफेद कुर्ता पहने नजर आए। वहीं सोनू सूद पीली धोती और काले रंग की टी शर्ट में दिखे। मां बगलामुखी देवी के दर्शन करने के बाद परिसर में फिल्म अभिनेताओं का पीठ से जुड़े लोगों ने स्वागत कर स्वल्पाहार करवाया।
सुरक्षा के विशेष इंतजाम
मंदिर में कई पंडित फिल्म स्टारों के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए। बता दें कि फिल्म स्टार कल ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसके बाद आज दोनों देवी के दर्शन करने दतिया पहुंचे। इतना ही नही दोनों अभिनेताओं की उपस्थिति को देखते हुए मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।