बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले एक्टर शाहिद कपूर आज पूरे 45 साल के हो चुके है। शाहिद ने वैसे तो कई सारी फिल्मों में काम किया। लेकिन करियर की शुरुआत में एक्टर को कई सारी रिजेक्शन का भी सामना करना पड़ा। शाहिद ने विज्ञापनों, म्यूजिक वीडियो सहित फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर बनाकर भी काम किया। आखिरकर 200 रिजेक्शन के बाद उनकी मेहनत सफल हुई और उन्हें साल 2003 में फिल्म इश्क विश्क से डेब्यू कर इंडस्ट्री में कदम रखा।
शाहिद एक वर्सटाइल हीरो
शाहिद ने पर्दे पर वैसे तो कई तरह के किरदार निभाए है लेकिन कुछ किरदार ऐसे है। जो लोगों के दिलों में आज भी जिंदा है। जैसे कि फिल्म विवाह में उनका मासूम किरदार लोगों को खूब पसंद आया। फिल्म करीब सिंह में उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं फिल्म हैदर में शानदार एक्टिंग कर उन्होंने खुद को लोगों के सामने साबित किया। इस लिस्ट में और भी फिल्मे है। जैसे कि ‘उड़ता पंजाब’, ‘रंगून’,’पद्मावत’ जैसी फिल्मों में काम करके बता दिया कि वो किसी भी रोल के साथ न्याय करने के काबिल है।
25 फरवरी 1981 को शाहिद कपूर का हुआ जन्म
25 फरवरी 1981 को जन्मे शाहिद कपूर बॉलीवुड के उन स्टार्स में से हैं, जिनकी डांस और एक्टिंग हर बार फैंस को हैरान कर देती है। पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे होने के बावजूद उनका करियर आसान नहीं था। स्टारकिड होने के कुछ फायदे जरूर थे, लेकिन शुरुआत में फिल्मों में जगह बनाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी।
नेट वर्थ 300 करोड़ रुपए के आस पास
फ़िलहाल एक्टर सुखी वैवाहिक जिंदगी बीता रहे है। उन्होंने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी की और आज वो बच्चों के बाप है। एक्टर के बेटा का नाम जैन है तो वही बेटी का नाम मीशा है। तो वही एक्टर की कुल नेट वर्थ 300 करोड़ रुपए के आस पास है। इतना ही नहीं एक्टर को महँगी गाड़ियाँ और घूमने का भी शौक है।